रुड़की
रूड़कीं में सैन्य कर्मियों की गाड़ी से एक दरोगा की गाड़ी में टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों की मौके पर जमकर नोकझोंक हुई जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वह सैन्य कर्मियों के पक्ष में नारेबाजी करने लगे ।हालांकि मौके पर गंगनहर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सैन्य कर्मी गाड़ी लेकर मौके से चले गए। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ का जमावड़ा लगा रहा।
-दरअसल रूड़कीं देहरादून हाईवे भगवानपुर पुलिस थाने का एक दरोगा अपनी निजी कार में दो सिपाहियों के साथ रामनगर कोर्ट से वापस लौट रहा था इसी बीच सामने से आ रहे सेना के एक ट्रक ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण कार का पिछला टायर फट गया और गाड़ी में भी कुछ क्षति हुई। टक्कर लगते ही दरोगा और सिपाही कार से उतर गए और सेना के वाहन को चारों ओर से घेर लिया।इस दौरान आर्मी के जवानों और पुलिस के बीच जमकर नोकझौंक हुई। हंगामा बढ़ते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिसकर्मियों ने सूचना कोतवाली गंगनहर पुलिस को दी। वहीं मौके पर जमा ने भीड़ ने सेना के पक्ष में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बीच स्थानीय पुलिस के आने से पूर्व सैन्यकर्मी वाहन लेकर मौके से चले गए।इस दौरान पुलिस के जवान बेबस दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस अधिकारी अब पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर