देहरादून
न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मसूरी पुलिस द्वारा वारेंटी अभियुक्ता बबिता नौटियाल, जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, को आज दिनांक 19-02.2024 को राजपुर रोड स्थित एक होम स्टे पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता किटी पार्टी संचालित करती थी, जिसके द्वारा कई लोगों से किटी पार्टी के नाम पर पैसों की ठगी की गई थी, तथा अभियुक्ता के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा पूर्व में कई बार गैर जमानती वारेंट जारी किये गये थे, परन्तु अभियुक्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना नाम बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी तथा विगत कई वर्षों से फरार चल रही थी। अभियुक्ता को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।
*नाम नाम व पता वारंटी*
1- बबीता नौटियाल पत्नी टीकाराम नौटियाल निवासी नियर सर्वे फील्ड लण्ढौर, हाल – निवासी टी- स्टेट बंजारावाला, जनपद देहरादून। *धारा – 138 NI ACT*
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौधरी, कोतवाली मसूरी
2- म0उ0नि0 ज्योति पंवार
3- कां0 1171 सुनील कुमार

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश