देहरादून
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना भगवानपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार स्थित किशनपुर बस स्टॉप के पास से अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र शमशाद निवासी रामपुर डांडी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को यूके 17 R 0146 मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए जनपद में बेचने ला रहे 42,120 प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बरामद की गई* एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।* एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02 उप निरीक्षक विकास रावत
03 ए एस आई चिरंजीत सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 का वीरेंद्र राणा
थाना भगवानपुर पुलिस टीम
1. का 0 देवेंद्र
2 कॉ रवि दत्त

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन