देहरादून
प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य चिंतन शिविर के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा मनोहारी लोकसंस्कृति की प्रस्तुति दी गयी। सभी ने लोक कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।
इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूडी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत , उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव सहित विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री एवं उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन