देहरादून
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैलिस्टों की घोषणा की गई है। मीडिया पैनल में सर्वश्री राजीव महर्षि, श्रीमती गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, श्री मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुश्री सुजाता पाॅल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चौधरी, अंशुल श्रीकुंज, सुश्री नेहा चैहान, को शामिल किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।

More Stories
संडे मार्केट की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लॉन, वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया बिग बाजार मॉल, सड़क पर वाहन खडा किया तो भरना होगा भारी जुर्माना
सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के विरूद्ध धारा- 281 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया अभियोग, अभियुक्त द्वारा हाईवे पर गलत दिशा में लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था वाहन
मुख्यमंत्री ने किया ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ, आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग समन्वित रूप से करें कार्य -मुख्यमंत्री