देहरादून
वर्तमान में फर्जी रजिस्ट्री मामले में एस0आई0टी0 द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आया की फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य आरोपी के0पी0 सिंह का नाम क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अवैध रूप से गिराई गई कोठी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भी प्रकाश में आया था, जिसके उसके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। उक्त अभियोग में प्रेषित आरोप पत्र के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में के0पी0 सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण को परीक्षण हेतु SIT को दिया गया है, यदि SIT जाँच में के0पी0 सिंह के विरुद्ध कोई नए साक्ष्य प्राप्त होते है, तो उन साक्ष्यो के आधार पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन, चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक कंट्रोल मॉडल के लिये युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान