देहरादून
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन पहुँचकर पुलिस कर्मियों के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत रूप में पूजा-अर्चना करते हुए पुलिस परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण पुलिस परिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी गयी तथा समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।
पूजा अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूजा-अर्चना में भाग लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, संयुक्त निदेशक विधि देहरादून व समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर