
देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया| विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया| इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली| पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर
स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली| साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा| इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए| विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात भी कही|

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल