हरिद्वार
: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। पतंजलि पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का बालकृष्ण ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं आचार्य बालकृष्ण के बीच आयुर्वेद एवं योग के प्रचार-प्रचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने पतंजलि योगपीठ के कई प्रकल्पों पतंजलि आयुर्वेद कालेज, पतंजलि रिसर्च सेंटर आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में चल रहे पतंजलि के योग-आयुर्वेद आदि सभी अभियान ने देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी सोच को नई दिशा व शक्ति दी है। उन्होंने पतंजलि के योग-आयुर्वेद अभियान से स्वास्थ्य, पोषण एवं बेरोजगारी से जुड़ी समस्याओं से मिल रहे समाधान की सराहना की।
आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि में आयुर्वेदिक अनुसंधानात्मक गतिविधियों तथा आयुर्वेदिक औषधियों की उत्पादन विषय पर जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष को आयुर्वेद सिद्धांत रहस्य पुस्तक सहित अनेक आयुर्वेदिक साहित्य एवं प्राचीनतम पांडुलिपियां भी दिखाई।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द