देहरादून
आ रहे भगवान है की रचयिता श्रीमती प्राची ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की।
गौरतलब है कि श्रीमती प्राची द्वारा रचित भजन ’आ रहे भगवान है’ ने आज कल अयोध्या से लेकर पूरे देशभर में धमाल मचा रखा है। भजन को उत्तराखंड के ही गायक श्री जुबिन नौटियाल ने स्वर दिये है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने लेखिका को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल द्वारा गाये भजन को राष्ट्रीय स्तर तत्काल पहचान मिलना उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है।
इस मौके पर लेखिका ने मुख्यमंत्री एवं विधायक खजानदास का आभार जताते कहा कि एक सामान्य गृहणी के लिए इससे अधिक अविस्मरणीय गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है जब देश दुनिया में सभी सनातनियों तक मेरी भावनायें एवं श्री राम के प्रति आगाध आस्था लेखनी के माध्य से भजन के रूप में गुंजायमान हो रही हैं।
इस दौरान राजपुर रोड़ विधायक खजानदास एवं देहरादून के सुप्रसिद्ध लेखिका के पति डा० विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट