हल्द्वानी: हेलीपोर्ट निर्माण को लेकर कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा के लिए नैनीताल जिला में मुक्तेश्वर, भवाली, रामनगर, भीमताल, बेलुवाखान व नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट प्रस्तावित हैं। यहां पर्यटकों की आवाजाही बहुत ज्यादा हैं, या पर्यटन वाले इलाकों का ज्यादा से ज्यादा विस्तार किया जा सकता हैं, उन जगहों पर निर्माण किया जा रहा है।
हेलिकॉप्टर को खड़े करने की जगह को हेलीपैड कहा जाता है और जहां एक या एक से अधिक हेलीपैड होते हैं, उस एरिया को हेलीपोर्ट कहते हैं।
जिलाधिकारी नैनीताल के मुताबिक यह कदम पर्यटकों को अधिक गतिविधियों और पर्यटकों को ज्यादा सहूलियत देने के लिये उठाया जा रहा हैं, इसके लिए अधिकांश जगहों पर भूमि चिह्नीकरण का कार्य किया जा चुका है व सर्वे का कार्य कराया।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द