देहरादून
श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर 2023 को पुरे संसार में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है जिसके संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान सिख सेवक जत्थे ने प्रभात फेरियां निकालनी आरम्भ कर दीं हैँ जो कि 26-11-2023 तक संगत को जाग्रत करने के लिये निकाली जाएंगी l
आज प्रात: 5.0 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में संगत एकत्रित हुई और अरदास के पश्चात संगत लाइनवध तरीके से शब्द “कल तारण गुरु नानक आया ” का गायन करते हुए होटल विक्टटोरिया में स. तरणजीत सिंह चावला के यहाँ शब्द ” सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया “का गायन किया, सर्वत्र के भले की अरदास एवं प्रशाद वितरित किया गया l
वापसी में शब्द गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे l प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा रोहित सिंह ने की l
प्रभात फेरी में मुख्यरूप से जत्थे के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, स. मनजीत सिंह एवं स. सुरजीत सिंह कोहली, संरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, सेक्रेटरी अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदियाल सिंहआदि एवं स्त्री सतसंग की बीबियां शामिल थी l

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री