चकराता
__थाना त्यूनी क्षेत्र में बीते 10 अगस्त को ग्राम अणु से 01kM आगे ऑल्टो 800 वाहन संख्या HP63D0587 200 मीटर नीचे टोंस नदी में समा गया था जिसमें चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीर चंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश टोंस नदी के तेज बहाव में समा गया था l उक्त घटना के बाद लापता वाहन व चालक नवीन शर्मा उपरोक्त की एसडीआरएफ/ एनडीआरए व थाना त्यूणी पुलिस द्वारा खोजबीन व तलाश की जा रही थी किंतु नदी का जल स्तर अधिक होने के कारण सर्च रेश्क्यू अभियान के दौरान वाहन तथा चालक का कोई पता नहीं लग पाया। घटना के बाद से स्थानीय त्यूणी पुलिस द्वारा लगातार नदी किनारे निगरानी की जा रही थी, जिस पर आज दिनांक 10 सितंबर घटनास्थल के करीब 100 मीटर आगे टौंस नदी में एक वाहन दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त वाहन, दुर्घटनाग्रस्त वाहन होना पाया गया। वाहन चालक नवीन शर्मा की तलाश हेतू एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को डाकपत्थर से मौके पर बुलाया गया, एसडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नदी में फंसे वाहन को रस्सियों की सहायता से किनारे लाकर तलाश की गई तो उक्त उक्त वाहन में चालक का शव गाड़ी में फंसा हुआ मिला, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद आयरन कटर की सहायता से वाहन को दो हिस्सों काटकर बाहर निकाला गया । बरामद शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा नवीन शर्मा पुत्र अमीर चंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पो0ओ0 कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई। मौके पर शब का रेस्क्यू कर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी त्यूनी भेजा गया है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल