
देहरादून
SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 10वें सेनानायक के रूप में मणिकांत मिश्रा (आईपीएस) द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF इससे पहले पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के पद पर नियुक्त थे।
आज प्रथम कार्य दिवस पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों से औपचारिक परिचय के साथ साथ कार्यों की जानकारी ली एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF वाहिनी जोलीग्रांट का निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं, बैरक, मैस, स्टोर, CPC केंटीन व वाहिनी के निर्माण कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जहां महोदय ने निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति के बारे स्पष्ट जानकारी ली व निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे वाहिनी परिसर में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निकट भविष्य में जल्द से जल्द आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके तथा नवनिर्मित कार्यालयों में सुगमतापूर्वक कार्य किया जा सके।
सेनानायक द्वारा राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF टीमों को रेस्क्यू कार्यों में प्राथमिकता देने के साथ ही कोविड कि तृतीय लहर के दृष्टिगत आम जनमानस में अधिक से अधिक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग