हरिद्वार: प्रदेश के विभिन्न जिलों के सफाई कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ काशीपुर के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सौदा ने कहा कि वर्ष 2019 से लागू हाउस रेंट के एरियर का भुगतान किया जाए। स्थानीय निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के मृतक आश्रितों की नियुक्ति की जाए। दैनिक वेतन, संविदा और मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध कहा कि स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक, वन टाइम सेटलमेंट की बाध्यता को हटाया जाए। सफाई कर्मचारियों की बीमा योजना को बहाल किया जाए। सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर संविदा, नाला गैंग, रात्रि गैंग और स्वच्छता समिति में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को समायोजित जाए।
इस अवसर गगन कांगड़ा, अनित मारकंडे, अमित चंचल, प्रेमपाल, प्रेम गंगवार, अरुण असर्फी, सूरज सूद, सोनू खेरवाल आदि शामिल रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द