देहरादून
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामियों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ लगातार जाल बिछा रही है। इसी बीच 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमर सिंह निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर, हरिद्वार के चंडीगढ़ में होने की सूचना मिली थी।
धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हरिद्वार के बहादरपुर गांव का प्रधान रहते नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगे थे। इनामी को चंडीगढ़ के एक होटल से दबोचा गया है। इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 दिनों के भीतर एसटीएफ सात गिरफ्तारियां कर चुकी है।
दरोगा विपिन बहुगुणा और नरोत्तम बिष्ट के साथ भेजी गई टीम ने अमर सिंह को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि अमर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान है और प्रधानी के दौरान ही उसके अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में ले लिया था।
एसएसपी ने बताया कि अमर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान है और प्रधानी के दौरान ही उसके अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में ले लिया था।
उसने युवाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर और भेल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये लिए और गांव से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रुड़की में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने परिवार से भी संपर्क खत्म कर लिया था। आरोपी पर डीआईजी गढ़वाल रेंज ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
हर महीने जाता था ओशो सेंटर
हरिद्वार से लापता होने के बाद वह राजस्थान के नागौर जाता था। वहां ओशो सेंटर में रह रहा था। इसी बीच किसी काम से चंडीगढ़ में आया था। यहां होटल में भी वह वेश बदलकर रह रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने कहीं और तो धोखाधड़ी नहीं की है।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल