देहरादून: अब राशन लेने के लिए सस्ता गल्ला दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और समस्या को रोकने के लिए कई सुधार किए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि इसके तहत समस्त कार्डधारक माह जुलाई 2022 से प्रत्येक माह की एक तारीख से 20 तारीख तक बायोमेट्रिक प्रणाली से अपना राशन परिवार के किसी भी सदस्य का अंगूठा लगाकर प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक कार्डधारक को राशन माहवार रूप में अर्थात् प्रत्येक माह का राशन उसी माह की 20 तारीख तक बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (परिवार के किसी भी सदस्य का अंगूठा लगाकर ) रूप में उपलब्ध होगा। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक माह जून 2022 का राशन नहीं लिया गया है, उनसे अपील है कि वे 30 जून 2022 तक अनिवार्य रूप से अपना राशन प्राप्त कर लें, उसके पश्चात राशन उपलब्ध नहीं हो पायेगा।
डीएसओ ने बताया कि जिन लोगों की उंगलियों में दिक्कत है या उंगली कटी हुई है या अन्य किसी वजह से बायोमेट्रिक आने में दिक्कत हो रही है,उनको भी राशन मिलने से वंचित नही रखा जाएगा। उनकी अन्य तरह से पहचान कर उनको भी राशन दिया जाएगा।

More Stories
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता बना देहरादून जनपद, मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी के साथ प्रदान की 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि