उधमसिंहनगर
राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित किच्छा के घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स (IT Raid) का छापा पड़ा है। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा।
चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच कर रही है। बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लाेर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है। और किच्छा में मंत्री राजेंद्र यादव का पुश्तैनी मकान है

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश