कोटद्वार
दुगड्डा क्षेत्र निवासी युवक-युवती को पुलिस ने कोटद्वार में एक होटल से बरामद किया। होटल में कमरा युवती ने अपने नाम से बुक करवाया था, जबकि मुस्लिम युवक ने होटल में कर्मियों को अपना गलत नाम बता कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया है
वही इससे पहले हिंदू संगठन से जुड़े युवकों ने युवक की जमकर धुनाई भी की. आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि किस तरह से युवक कि.. जमकर धुनाई की जा रही है..
बता दे कि शुक्रवार दोपहर दुगड्डा क्षेत्र निवासी एक युवती ने नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में अपना आधार कार्ड दिखा कमरा लिया। कुछ देर बाद युवती से मिलने के लिए एक मुस्लिम युवक होटल में पहुंचा। होटल में कार्यरत कर्मचारियों ने जब युवक का नाम पूछा तो उसने अपना गलत नाम बताया और कमरे में चला गया..
होटल के एक कमरे में ठहरा व्यक्ति इस युवक को पहचानता था। उसने युवक के बारे में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही हिंदू संगठनों से जुड़े युवा होटल में पहुंच गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी
कोतवाली में लाकर दोनों के स्वजन को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाली में पहुंचे युवती के स्वजन ने कार्रवाई न करने की बात करते हुए अपनी पुत्री को समझाने की बात कही। एसएसआइ ने बताया कि युवक व युवती दुगड्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया कि मुस्लिम युवक पहले से शादीशुदा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन