
रुद्रपुर
3 माह के नवजात का अपरहण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर नवजात को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बता दें 2 अगस्त को वादी प्रेम द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके 3 माह के पुत्र को नैना उर्फ ज्योति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीओ सितारगंज ओम प्रकाश व थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और नवजात की खोजबीन शुरु कर दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार थाना पुलिस व एसओजी ने सीसीटीवी का अवलोकन का उक्त नैना उर्फ ज्योति को बुलंदशहर अनूपनगर से गिरफ्तार किया व नवजात को सकुशल बरामद किया। जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उक्त महिला द्वारा बांगलादेश का निवासी बताया जा रहा है, जो कि ऊधमसिंह नगर में आसपास के कई लोगों से शादी कर उनके साथ ठगी कर फरार होने की बात प्रकाश में आई है। महिला की नागरिकता के संबंध में जांच के लिए टीम का गठन किया जायेगा। उक्त महिला नाम बदलकर कई लोगों से शादी कर उनसे ठगी आदि की वारदात को अंजाम दे चुकी है। मामले में महिला ज्योति व उसके पति सूरज द्वारा 3 माह के नवजात प्रतीक को चोरी करने की योजना बनाई गई थी, जिसपर 2 अगस्त को करीब 3.30 बजे प्रतीक को उसकी मां से खिलाने के बहाने रोज की तरह ले गई और उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद पुलिस की तत्परता से महिला ज्योति व उसके पति सूरज को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला अंतराष्ट्रीय बच्चा चोर गिरोह की सदस्य हो सकती है। वहीं पुलिस की सफल कार्यशैली व तत्परता को देखते हुए एसएसपी ने 5 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है, साथ ही डीआईजी से भी पुरुस्कार के लिए अनुमोदन किया जायेगा।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की करी आकस्मिक चेकिंग
एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों/जांचो को अनावश्यक रूप से लम्बित रखने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग