देहरादून
ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई ग्राम बैसकवाली अपर कंडोली में एक घर में एक व्यक्ति और एक महिला अचेत अवस्था में पड़े हैं हिलाने डुलाने पर आवाज़ लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे,
सूचना पर तुरंत मैं SI चंद्रशेखर नौटियाल मौके पर पंहुचा तो देखा कि एक घर में एक पुरुष एक महिला का अचेतन शरीर पड़ा है, पुलिस प्रणाली से ज्ञात हुआ कि दोनों का मृत शरीर है, नाम पते की जानकारी की गई तो पुरुष का नाम अतर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री तोलूराम निवासी ग्राम लोवर कंडोली थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र करीब 50 वर्ष व महिला का नाम कौशल्या पत्नी स्वर्गीय श्री भूराराम निवासी गांव मथाना थाना पीपली कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 50 साल होना पायाl
गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे, मौके पर field unit भी आ गई थीl
कमरे की तलाशी में मौके से एक poison की बोतल मिली, जिससे प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि संभवत दोनों महिला व पुरुष द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई है, फिर भी मृत्यु के कारणों का सही पता ज्ञात करने के लिए पंचायत नामा की कार्यवाही की गई, व शवों को कब्जे पुलिस लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजकीय दून चिकित्सालय देहरादून मोर्चरी में भिजवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण