हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान महिंद्रा कंपनी के पास से चोरी की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से हथौड़ा, पेचकस, छैनी, प्लास आदि सामान बरामद किया गया है।
आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरव पाल पुत्र राजेंद्र पाल, डिंपल उर्फ अक्षय पुत्र निहार सिंह, सन्नी पुत्र रविंद्र, अभिषेक पुत्र रूकम सिंह निवासी गढ़ मोहम्मदपुर जट्ट कोतवाली मंगलौर बताए हैं। पकड़े गए दो आरोपित अभिषेक और सन्नी के खिलाफ पहले भी झबरेड़ा थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द