देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 01/03/2025 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई, इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई। इस दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट में तथा 10 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम