उत्तर प्रदेश
टीएचडीसी का देश में हमेशा ये ही योगदान रहा है अब इसी योगदान को आगे बढ़ाते हुए टीएचडीसी ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में यूपीनेडा के संयुक्त उद्धम टिस्को लिमिटेड की 600 मेगावाट की ललितपुर में सोलर ऊर्जा परियोजना की नीव रखी है जो यूपी के लिए आने वाले समय में अहम साबित होगी और इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेहतर अर्थव्यवस्था ही देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जायेगी और देश में ऐसी कई परियोजना चल रही है जिससे देश का लगातार विकास हो रहा है।
आपकों बता दे इस मौके पर टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर के विश्नोई ने पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश आज विश्व में अग्रणी भूमिका में है और ललितपुर में जो टीएचडीसी के द्वारा ऊर्जा प्लांट की नीव रखी गई ये उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला देगा।
3000 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट में तकरीबन 2700 एकड़ भूमि का इस्तेमाल होगा वहीं इस प्लांट से सालाना 1200 मिलियन यूनिट विद्युत मिलने का अनुमान है।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम