देहरादून
पूर्व प्रधान मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत रत्न जी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने असहाय लोगों को आश्रम में फल वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की साथ ही शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर मासिक बैठक का शुभारंभ ध्वज वंदन कार्यक्रम से किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता मन बहादुर राणा ने ध्वजारोहण किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पियूष गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के समय में देश की विकास दर 7.9% थी जो आज घट कर 3% हो गई है । सभी वर्गों के लिए सुधारीकरण जारी था । आज केवल और केवल उद्योगपतियों के हित में कार्य हो रहे हैं । आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है विकास के नाम पर सरकार कोरी घोषणाएं कर रही है । जनता परेशान है । आज जनता पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद कर उन्हे दुआएं दे रही है । अब लोगों ने मन बना लिया है कि 2022 में कांग्रेस को वापस लाना है कार्यक्रम में पीयूष गौड़, विजेंद्र कनौजिया, छोटेलाल, गौतम, सुदामा सिंह, नबिया, रविंद्र जैन, सतनाम सिंह, अंजू नाहर ,भूपेंद्र धीमान, राकेश कुमार, अकरम खान, अब्दुल मन्नान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री