देहरादून
देहरादून सहित कई इलाकों में रात भर बारिश, गिरा पारा
पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई
मौसम विभाग के अनुसार दून में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के भीतर 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई
प्रदेश में देवीधुरा, जखोली, नैनीताल, धनोल्टी, चकराता, भीमताल, मुक्तेश्वर ज्योलीकोट आदि स्थानों पर सर्वाधिक वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं
पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात के आसार
निचले इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।
उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई जगह गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान की भी बात कही है इस बीच 21 मार्च को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में अधिकांश स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के स्थान स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बरसात बर्फबारी हो सकती है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल