
देहरादून
रायपुर विधान सभा मे रायपुर रोड पर लाडपुर स्थित CQAI कॉलोनी में शनिदेव के भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के लोगो ने बारिश के बावजूद बढ़ चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत काली मंदिर में शनिदेव की पूजा अर्चना की गई।
भंडारे में विशेष रूप से पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने मौजूद श्रद्धालूओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम कलयुग में जी रहे है लेकिन ईश्वर का स्थान नियत हैं। इसीलिए हर शुभकार्य करने से पहले पूजा की जाती है। समय समय पर ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर गौतम सिंह,माया पुनम,शशिबाला कनोजिया,
सावित्री,ऋषिपाल ,राजीव त्यागी,राहुल सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न