देहरादून
ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देना महिला को महंगा पड़ गया। ऑर्डर कैंसिल होने पर महिला ने रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला लेकिन वह किसी ठग का था। फोन करने पर ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके खाते से 1.34 लाख निकाल लिए।
विनीता निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले 200 रुपये का ऑनलाइन खाने का ऑर्डर किया। किसी कारणवश ऑर्डर कैंसिल हो गया और पैसा रिफंड नहीं हुआ। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उससे संपर्क किया। फोन करने पर युवक ने कहा कि पैसा रिफंड हो जाएगा। अब कॉल करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल पर ही डेस्क रिमोट एप डाउनलोड कर उसमें खाते व रिफंड से संबंधित जानकारियां भरकर पैसा रिफंड हो जाएगा। झांसे में आकर महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। उसमें जानकारी डालने पर उनके खाते से कई बार में करीब 1.34 लाख निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाने में तहरीर दी। साइबर थाने से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल