देहरादून
आज चौकी कुमालडा द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि रायपुर क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।
जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम, पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन UK 07 CA 6376 में 02 व्यक्ति सवार थे। ग्राम दुबड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर घायल
व्यक्ति नाम चंदन सिंह पुत्र श्री थेपण सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल को गहरी खाई से रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत व्यक्ति नाम गोविंद सिंह पुत्र श्री चतुर सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार