देहरादून
78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड, लाडपुर, देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चौहान, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान