देहरादून
दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में कैमिकल पदार्थाे के विक्रय करने वाली दुकानों व गोदामों की आकास्मिक चैकिंग के निर्देश दिये गये है, उक्त निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सोडियम नाइट्रेट/पोटेश्यिम नाइट्रेट व सल्फर की बिक्री करने वाली दुकानों/गोदामों पर आकस्मिक चैकिंग की गयी। इस दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र में 04 दुकानों पर तथा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में 01 दुकान पर उक्त केमिकल पदार्थो का विक्रय होने पर पुलिस द्वारा उन्हें चैक किया गया। चेकिंग में उक्त दुकानों में रखे केमिकल के स्टॉक व स्टॉक/ विक्रय रजिस्टरो को चैक कर उक्त कैमिकल पदार्थो को खरीदने वालो के सम्बंध में जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही सभी दुकानदारों को बिना परिचय पत्र व बिल के उक्त केमिकल पदार्थों को विक्रय न करने की हिदायत दी गयी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार