विकासनगर
कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखवाड़ कालसी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी (लोडर) अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से हुआ एक्सीडेंट जिसमें 8 लोग घायल हुए मौके पर थाना कालसी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर घायलों का ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर तत्काल घायलों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भेजवाया गया, दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी यूटिलिटी का चालक सिक्कू दास पुत्र श्री बेल्मू नि0 ग्राम धनाशू थाना कालसी, जो की मौके पर मौजूद था, पूछताछ पर इसने बताया कि यूटिलिटी गाड़ी को लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रहे थे गाड़ी में 10 लोग सवार थे, जब बोसान बैंड से करीब 3 किमी पहले लखवाड की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी की ब्रेक फेल होने के कारण साइड लगाने पर गाड़ी नाले में गिर गई, गाड़ी में सबार 8 लोगो को चोटे आई जिसमें 3 व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है, घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। बाद जांच आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल