नई दिल्ली
सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में इंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक देवेंद्र पवार ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी को मार्च माह में दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रस्तावित इंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ द्वारा आयोजित मिलेट्स सेमिनार एवं 10वें नैशनल गौरव अवार्ड 2024 में विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वा नैशनल गौरव अवॉर्ड 2024 में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनश्री योजना की प्रमुख उपलब्धि मिलेट्स पर सेमिनार व सम्मान समारोह का इस बार मार्च में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं कौशांब के सलाहकार और प्रसिद्ध समाजसेवी गिरीश चन्द्र बलून ने मंत्री गणेश जोशी को कार्यक्रम से अवगत कराते हुए कहा कि इस बार का भव्य आयोजन का मुख्य बिंदु मिलेट्स ही रहेगा तथा कार्यक्रम में अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर न्यास के रामलला के वस्त्र सिलने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी एवं वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के इलावा दस भारत के माने जाने समाज सेवको को भी इस बार सम्मान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर नेशनल ब्रेव हार्ट के आयोजक मंडल में बलूनी जी के साथ में अधिवक्ता आशीष गैरोला, युवा उध्यमी हिमांशु एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार