देहरादून
लंबे समय से प्रकृति के बीच सकून के कुछ पल बिताने को तरस रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एनटीसीए ने सभी पार्क और जू खोलने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि 29 जून को कुछ प्रतिबंधों के साथ जल्द ही एसओपी ही जारी कर सकती है।इसके बाद एक जुलाई से दून ज़ू और झाझरा स्तिथ आनंद वन में सैर सम्भव हो सकेगी।
इसके अलावा लच्छीवाला नेचर पार्क का उद्घाटन जुलाई में हो जाएगा। पर्यटक यहां लेज़र शो,वाटर शो,हर्बल गार्डन के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति और लोककलाओं पर बने म्यूजियम का आनंद उठा सकेंगे।
बता दे कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण एनटीसीए ने दो महीने पहले ज़ू,नेशनल पार्क और आरक्षित पार्कों को बन्द कर दिया था तभी से दून ज़ू और आनंद वन समेत तमाम पार्क और टाइगर रिज़र्व बन्द हो गए थे।

More Stories
मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर लगाया धोखाधड़ी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री/निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किये जाने हेतु ₹ 130 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण