देहरादून:
जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं की जुबान फिसलने तो लगी ही है जब वे एक दूसरे पर हास्यदपद बाण भी छोड़ने लगे है जिसका भरपूर मजा प्रदेश की जनता भी ले रही है। ताजा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच का है इन दिनों दोनों नेताओं के बीच गजब की जुबानी जंग चल रही है। दो दिन पहले ही हरक सिंह द्वारा त्रिवेंद्र पर दिए गए बयान का आज त्रिवेंद्र ने बहुत ही जोरदार पलटवार किया है। त्रिवेंद्र ने तो हरक की तुलना ढेंचा ढेंचा करके एक गधे से कर डाली।
इस जंग की शुरुआत उसी दिन हो गयी थी जब त्रिवेंद्र सीएम की कुर्सी से हटे थे। त्रिवेंद्र के हटने के चंद दिनों बाद ही हरक ने त्रिवेंद्र को कोसना शुरू कर दिया था लेकिन तब त्रिवेंद्र ने संयम बनाये रखा और हरक के बयानों पर उस समय कोई टिप्पणी नहीं दी।
लेकिन बीते दो तीन दिनों से हरक व त्रिवेंद्र के बीच तल्खी फिर बढ़ गयी है। इस बार भी शुरुआत करने वाला कोई और नहीं बल्कि हरक सिंह रावत ही हैं। अभी दो दिन पहले ही हरक ने ये बयान दिया था कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करते तो त्रिवेंद्र का जेल जाना तय था, इस मामले में उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत का भी नाम लिया कि उनके कहने पर ही हरीश रावत ने कोई कार्यवाही नहीं की, हालांकि ये अलग बात है कि अगले ही दिन हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए इस तरह की कोई कार्यवाही करने वाली किसी भी बात से किनारा कर लिया और यहां तक कह डाला कि त्रिपाठी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक त्रिवेंद्र पर कोई गुनाह बनता ही नहीं था।
इधर अब तक इस मामले में चुप्पी साधे रहे त्रिवेंद्र ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी और हरक सिंह के लिए ऐसी बात कह डाली की आज दिनभर से उनका यही बयान वायरल हो रहा है। त्रिवेंद्र ने कहा कि गधा ढेंचा ढेंचा करता है।

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री