देहरादून
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची,जहां कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए अल्का लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड का यह मेरा पहला दौरा है,जहां आज नारी न्याय सम्मेलन सहित संगठन को मजबूत करने और सगठन में बड़े बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा,साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जो पांच बिंदु है उस पर बात की जाएगी,इसके साथ ही बीजेपी सरकार में बढ़ रहे महिला अपराधों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा,आज जिस तरह से महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं चाहे मणिपुर की घटना हो चाहे गुजरात कि हो या फिर हरियाणा की साक्षी मालिक हो या फिर उत्तराखंड की अंकित भंडारी का मामला हो, आज किस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं,महिला कांग्रेस इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में हर महिलाओं तक पहुंचेंगे और आज जो महिलाए न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं है उनको साथ लेकर चलेंगे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव