देहरादून
विधायक हरबंस कपूर ने इंद्रा नगर कार्यालय में आर्थिक दृष्टि से कमजोर जरूरतमंदो को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से चेक उपलब्ध कराए ।
इस अवसर पर श्री कपूर ने कहा कि महामारी के दौर में सभी को अनेको कठिनाइयो का सामना करना पड़ा है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो अति गरीब परिवार है जिनके सामने रोजगार की समस्या है बच्चो के पढ़ाई की समस्या है और कुछ ऐसे परिवार भी है जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया , किसी ने अपनी बेटी की शादी की,हमारी सरकार ऐसे सभी जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और सभी को एक साथ लेकर चल रही है ।
श्री कपूर ने बताया कि अभी तक 100 से अधिक जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुके है ये सब मात्र एक सहयोग है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, सुमित पांडेय,श्री राजेन्द्र सोम, पार्षद योगेंद्र नेगी, संजय सिंघल, मनोज शर्मा, आशीष शर्मा, अतुल बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 को जनसुझावों की नई दिशा, नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट, जाम से राहत के लिए दो पार्किंग परियोजनाओं पर मंथन