देहरादून
विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 25 सितंबर की अतिवृष्टि के कारण जौनसार बावर क्षेत्र में मोटर मार्गों, सिंचाई गूल, पेयजल लाइनें तथा हज़ारों बीघा सिंचित कृषि भूमि के क्षतिग्रस्त होने तथा सम्बंधित विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों का आपदा राहत प्रबंधन को लेकर उदासीन रवैये के विषय में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से दैवीय आपदा में हुई भारी क्षति के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में कृषकों द्वारा बैंकों से लिये गये उद्यान ऋण व कृषि ऋण को माफ करने के साथ साथ प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा मद से प्रथम क़िस्त के रूप में 5-5 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता देने तथा आपदा में हुई क्षति के आंकलन व मूल्यांकन के पश्चात तदनुसार मुआवजा दिये जाने का आग्रह किया।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल