
मसूरी
काबीना मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी मंगलवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित लण्ढौर बाजार में भू-धसाव की आशंका के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त सड़क का मौके पर जाकर मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मौका मुआयना के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया कि मसूरी स्थित लण्ढौर बाजार में भू-धसाव के कारण सड़क में दिन प्रतिदिनधसाव हो रहा है और लण्ढौर बाजार के कई घरों दुकानों में दरारें पड़ रही है। जिसे क्षेत्र वासियों में चिंता बनी हुई है।
मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को क्षेत्र के परीक्षण के निर्देश दिए। ओर इस मामले में उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही। मंत्री जोशी ने कहा मसूरी के लण्ढौर बाजार में किन कारणों से यह घटित हो रहा है।भविष्य के लिए खतरा ना हो उसकी रोकथाम और कैसे इसे रोका जाए इसके लिए भू-वैज्ञानिक को बुलाकर इसका परीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने कहा आगे अभी भू- वैज्ञानिकों की टेक्निकल रिपोर्ट देने के बाद ही उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित कई स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर