
देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में प्राउड पहाडी संस्था द्वारा आयोजित “घुघती महोत्सव” के षष्ठम् संस्करण के आयोजन में मुख्य बतौर अतिथि के रूप में प्रतिभाग । संस्था द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई सांस्कृतिक लोक कलाकारों गीत कारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर मंत्री जोशी ने पदमश्री बसंती बिष्ट एवं अन्य कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा अपनी संस्कृति के संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजनो को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश की लोक संस्कृति और लोक परम्परायें उस राज्य की आत्मा होती है।
मंत्री ने कहा हमारी लोक संस्कृति व परम्परायें विशिष्ट है। उन्होंने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। मंत्री जोशी ने कहा आज हमारे नौजवान की दिशा बदल रही है, ऐसे में संस्था द्वारा अपनी संस्कृति के संवर्धन के लिए जो कार्य किया है वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति का संरक्षण तथा इसे अगली पीढ़ी को सौंपना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने आयोजकों के इस आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस दौरान आयोजकों द्वारा मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पदमश्री बसंती बिष्ट, लोक गायक सौरभ मैठाणी, संस्था के अध्यक्ष गणेश धामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर