हरिद्वार
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हरिद्वार में पंतजली योगपीठ के कुलपति आचार्य बाल कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी और आचार्य बालकृष्ण के बीच डिजिटल कृषि, उत्तराखंड के सभी गांव के फसली सजरों की जियो मैपिंग, कृषि विभाग के न्याय पंचायतों पर खाद व बीज के विवरण हेतु बी-पोज लगाने और ग्रामीण लोगो के लिए सुलभ लोन व क्रेडिट कार्ड व्यवस्था सहित क्रॉप डायवर्सिफिकेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग ट्रेनिंग, मृदा परीक्षण, मिलेट्स प्रोजेक्ट, हनी डिसेबिलिटी सिस्टम की नई संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर कृषि मंत्री जोशी ने कहा पतंजलि द्वारा एग्रीकल्चर एवं होल्टीकल्चर के क्षेत्र में अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। निश्चित ही निकट भविष्य काल में पतंजलि के साथ सामंजस्य बिठाकर इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी