देहरादून
रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 03 जुलाई को सैन्यधाम में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
राज्यपाल से मुलाकात के उपरान्त मंत्री ने बताया कि आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण प्रारम्भ होगा, जहां प्रदेश के अमर शहीदों के आंगन से एकत्रित की गयी पवित्र मिट्टी को सैन्यधाम में प्रतिस्थापित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे तथा वीर नारियां और उनके परिजन भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम 03 जुलाई को 10 बजे प्रारम्भ होगा।
मंत्री ने हरिद्वार के रुड़की में स्थापित जीवामृत आर्गेनिक फूड एफपीओ में निर्मित शक्कर, खांड़ और सिरका भेंट किया। विदित हो कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवामृत आर्गेनिक फूड एफपीओ के कर्मचारियों के साथ वार्तालाभ किया था।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन