देहरादून
स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए मंत्री गणेश जोशी ने उनकी 160वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। मंत्री ने कहा विवेकानंद जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा स्वामी जी के उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये जैसे कई वाक्य युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं। मंत्री जोशी ने कहा स्वामी विवेकानंद का जीवन हमेशा देशभक्ति आध्यात्मिकता और कड़ी मेहनत की प्रेरणा देता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।मंत्री ने कहा युवाओं को विवेकानंद के जीवन के मूल्यों को अपने जीवन में धारण करना होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में संगठन महामंत्री अजेय जी ने भी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर और उनके आदर्शो पर चलने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर