ऋषिकेश
वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास व आवास एवं पुनर्गठन व जनगणना मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिवस पर मुलाकात कर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्प गुच्छ और माता की शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही प्रदेश को अग्रणीय राज्य की श्रेणी में ले जाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प वचनबद्ध है। इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी निरंतर सकारात्मक निर्णय भी ले रहे हैं।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में प्रदेश सफलता के नए आयाम हासिल करेगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही युवा मुख्यमंत्री भी विकल्प रहित संकल्प और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं।

More Stories
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन, चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक कंट्रोल मॉडल के लिये युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान