हरिद्वार
काबीना मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार प्रवास के दौरान जनपद हरिद्वार के अजीतेश विहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री जोशी ने संगठन और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनाकर सरकार की अनेकों लाभान्वित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना और शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया । मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। चाय पर चर्चा से पूर्व कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, सभासद शिवाजी नगर अशोक मेहता, नामित पार्षद विपिन शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव
सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त