हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है. सफलता का दिन दूर हो सकता हैं, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है. नेताजी सुभाश चन्द्र बोस
देहरादून
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों नें नेता जी सुभाश चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनको अपनें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
लाल चंद शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अद्वितीय नेता और कुषल प्रषासक तथा भारत की आजादी का प्रेरणाश्रोत थे। देष की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय येागदान रहा है, वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और पार्टी के भीतर गरम धारा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के नौजवानों को आजादी के लिए प्राण तक न्यौछावर करने की प्रेरणा दी और यह बात उन्होंने भारत से बाहर निकल कर आजाद हिंद फौज का गठन कर साबित भी कर दिखाई। आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उस सच्चे राषट्र सपूत के समर्पण भाव को धारण करते हुए राषट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होनें कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भारत आजाद करने में अमूल्य योगदान रहा है। वे भारत की आजादी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। बोस के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, 200 वर्षों के ब्रिटिश शासक के चंगुल से अपने उचित तरीके देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी दृढ़ता और देश भक्ति का उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उन सच्चे राश्ट्र सपूतों के समर्पण भाव को धारण करते हुए राश्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देष सेवा का संकल्प लेना है।
उन्होंने कांग्रेसजनों से उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देश सेवा का संकल्प लेने का आह्रवान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, राजेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र बुटोला, मीना रावत, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अमृता कौशल, मुकेश चौहान, गौतम सोनकर, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, विवेक चौहान, शोभाराम, सोम वाल्मीकि, सीतामढ़ी, राहुल पंवार रॉबिन, नीरज नेगी, सौरभ कोठियाल, प्रियांश छाबड़ा, सौरभ नौटियाल, प्रदीप प्रसाद थपलियाल, देवेंद्र भंडारी, सौरभ निराला, अनिल नेगी, सुनील बांगा, शुभम चौहान, भरत शर्मा, आदि मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद