देहरादून
एमडीडीए को अब अवैध प्लाटिंग या अन्य ध्वस्तीकरण कार्यों के लिए किराए पर जेसीबी नहीं लेनी पड़ेगी। प्राधिकरण ने अब अपनी जेसीबी क्रय कर ली है जिसका शुभारंभ शुक्रवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नारियल तोड़कर किया।

प्राधिकरण की ओर से अब तक 5 हजार बीघा से ज्यादा अवैध प्लाटिंग इत्यादि पर कार्रवाई की गई है लेकिन पिछले कुछ सालों में दिक्कत यह थी कि अपनी जेसीबी न होने के कारण प्राधिकरण को भारी भरकम किराए पर इसे ध्वस्तीकरण के लिए लेना पड़ता था। विगत दिनों प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए थे कि प्राधिकरण हित में स्वयं की जेसीबी क्रय की जाए। इसी क्रम में आज प्राधिकरण में नई जेसीबी आ गयी जिसका शुभारंभ उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नारियल तोड़कर किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि सेक्टर वार अवैध निर्माणों इत्यादि पर ठोस कार्रवाई की जाए।
*15 साल बाद खरीदी गई जेसीबी*
प्राधिकरण के पास राज्य गठन के समय एक जेसीबी थी लेकिन बाद में इस जेसीबी के जर्जर हो जाने के बाद से प्राधिकरण को इसे किराए पर लेना पड़ रहा था। पिछले 15 साल से यह व्यवस्था चल रही थी। उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में नई जेसीबी आने से अब यह समस्या दूर हो गई है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार