
देहरादून
बीते रोज गूँज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ हुई अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। मेयर के समर्थन में आज नगर निगम कर्मचारियों ने सभी विभागों में हड़ताल कर ताले लगा दिए और हड़ताल पर चले गए वही बीजेपी पार्षदों ने भी नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी के बीच धरना दिया और एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। पार्षद और कर्मचारी सोनिया आनंद द्वारा मेयर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की मांग कर रहे है।निगम कर्मचारियों ने भी 24 घंटे का दिया है अन्यथा शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प किये जाने की चेतावनी दी है।
इस मामले पर मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि पर बिना साक्ष्यों के आरोप लगाना उचित नही है साथ ही वे मातृशक्ति का सम्मान करते है इसलिए उन्होंने सोनिया आनंद के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नही किया लेकिन उन्होंने जो बदतमीजी की है उससे वे आहत है।
बता दे कि बीते रोज गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने उनके द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर बनाये गए पार्क की एनओसी निरस्त किये जाने को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा के कक्ष में जबरन घुसकर हंगामा किया था साथ ही उनके साथ अभ्रदता की थी।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री