चंपावत
किरोड़ा नाले में मैक्स जीप बह गयी, पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया, एक किशोरी की हुई मौत हो गयी जबकि दो की तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। किरौडा नाले में बहे एक मैक्स वाहन जिसमें लगभग 09 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 05 व्यक्तियों का निकाला गया है। जिन्हें 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय, टनकपुर भेजा गया था। जिसमें से 01 महिला की मृत्यु हो गयी है तथा 04 महिला 01 पुरुष का इलाज चल रहा है।
01 पुरुष चन्द्र सिंह मौनी पुत्र प्रहलाद सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम ज्ञानखेड़ा टनकपुर जिनके द्वारा एक घायल बच्ची को बचाया गया है।
मृतक का विवरण
1. कु. बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी विजयपुर पकड़िया, खटीमा, उधम सिंह नगर।
घायलों की संख्या
04 महिला 01 पुरुष
घायल व्यक्ति का विवरण
1. कु. पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, उधम सिंह नगर।
2. कु. अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, उधम सिंह नगर। 3. कु. सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी विजयपुर पकड़िया.
खटीमा, उधम सिंह नगर। 4. उवेश, पुत्र खुरशीद उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी वार्ड-03 वर्मा लाईन तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) (ड्राइवर)
5. कु. गीता कठैत पुत्री अमर सिंह, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी खेतखेडा तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर), चम्पावत।
जिलाधिकारी चम्पावत उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पूर्णागिरि (टनकपुर) सहित राजस्व विभाग के 10 कार्मिक मौके पर उपस्थित हैं। SDRF के 16 जवान, सिविल पुलिस के 10 जवान, अग्निशमन विभाग 13 जवानों द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति