देहरादून
राजधानी देहरादून में दीवाली की रात आगजनी की छोटी बड़ी कई घटनाएं देखने को मिली। चकराता रोड में सुभाष बॉम्बे ग्लास हाउस की बंद दुकान में आग लग गयी, सूचना मिलने पर फायर सर्विस ने दुकान मालिक की मौजूदगी में स्टर तोड़ कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। हालांकि नुकसान कितना हुआ इसका आकलन अभी नही लग पाया है। मौके पर अग्निशमन प्रभारी देहरादुन सुनील तिवारी के नेतृत्व में अग्निशमन कार्य किया गया आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
वही रेस कोर्स वैली अपार्टमेन्ट नियर पुलिस लाइन की परचून की बन्द दुकान में आग लग गयी सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ियों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
फायर स्टेशन देहरादून मे इलेक्ट्रॉनिक शॉप नियर पोस्ट आफिस कौलागढ़ रोड आग की सूचना पर आग को पूर्ण रूप से होज रील की सहायता से बुझाया गया।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान